
जालंधर/सोमनाथ कैंथ
भारतीय रेलवे सुरक्षित, किफायती और कुशल यात्रा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। भारतीय रेल दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेलवे सेवा है और रोजाना करीब पौने तीन करोड़ लोग रेलगाड़ियों में सफर करते हैं। बहुत सारे यात्री रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं।
वैसे तो सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर वेंडर्स हैं और यात्रियों का खाना मिल जाता है लेकिन गुणवत्ता को लेकर ज्यादातर यात्री रेलवे स्टेशनों पर परोसे जाने वाले खाने को पसंद नहीं करते लेकिन अब रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री की सीट पर ही उनका मनपसंद खाना मुहैया करवाने की तैयारी की है। रेलयात्री टिकट के साथ ही अपना खाना बुक करवा सकते हैं। अब रेलयात्रियों को स्टेशन पर उतरकर खाना लेने की जरूरत नहीं होगी। यात्रियों को उनकी सीट पर ही खाना मिलेगा।
बता दें कि अब एसी कोच ही नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को जनरल कोच में भी खाना मुहैया करवाया जाएगा।