
जालंधर: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पताी चला है कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची की सहेली का पिता है। उसने जब बच्ची से घनौनी हरकत की तब वह नशे की हालत में था।
एडीसीपी-1 आकर्षि जैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विजय कुमार मूल निवासी यूपी हाल निवासी बस्ती भूरे खां को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 65 (2), 6 पोस्को एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल से मैडीकल भी करवाया। रिपोर्ट में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में मामूली इंजरी मिली है।
ए.सी.पी. नॉर्थ आतिश भाटिया की मानें तो इसे भी दुष्कर्म से जुड़ा जाता है। बता दें कि सोढल इलाके में रहने वाली एलकेजी में पढ़ती पांच वर्ष की बच्ची को बहला फुसला कर राज मिस्त्री का काम करने वाला विजय पुत्र संत राम निवासी बस्ती भूरे खां बाथरूम में ले गया । वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया।