7.122 किलो हेरोइन सहित 1 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

 अमृतसरः सीमा पार से नार्को आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने वडाली, छेहरटा से यासीन मोहम्मद को 7.122 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

Advertisement Space

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड मोगा निवासी जगप्रीत सिंह उर्फ ​​जग्गा है। वह पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में था तथा उनके निर्देर्शों पर पंजाब के मालवा क्षेत्र में हेरोइन की तस्करी करता था। अमृतसर के छेहरटा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शूरू कर दी है तथा नेटवर्क के आगे-पीछे के संबंधों सहित पूरी सांठ-गांठ का पता लगाने के लिए गहन जाँच चल रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment