वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी बोले-लोकतंत्र के हत्यारों को बचाना बंद करे EC


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः नई दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस करके एक बार फिर चुनाव आयोग को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग लोकतंत्र के हत्यारों का बचाव कर रही है।

वोट चोरी के आरोपों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विपक्षी नेता राहुल गांधी ने कहा कि लाखों मतदाताओं के नाम हटाने का काम बहुत ही सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। इनमें सबसे ज्यादा अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के आलंद में 6,018 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए सॉफ्टवेयर द्वारा फर्जी आवेदन किए गए। य ह सारे आवेदन कर्नाटक से बाहर अलग-अलग राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम का मकसद कांग्रेस मतदाताओं को निशाना बनाकर उन्हें वोटर लिस्ट से हटाना था। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त को भारतीय लोकतंत्र की हत्या करने वाले लोगों को बचाना बंद कर होगा।

 

Advertisement Space

Leave a Comment