उत्तर प्रदेश में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 2 मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेशः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के धरियामऊ गांव में देर निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इसमें से दो मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाकी घायल मजदूरों का इलाज सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है कि कुल 5 मजदूर शटरिंग का काम कर रहे थे और मिक्सर मशीन के साथ कुल 12 लोग मौजूद थे। इनमें से करीब 8 लोग घायल हैं। तीन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment