पैरोल पर आए ASI के हत्यारे की गोलियां मारकर हत्या,जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

अमृतसरः पैरोल पर आए हत्या के आरोपी को देर रात गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा अमृतसर में 2012 में एएसआई रविंद्र पाल सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। वह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था।

जानकारी के अनुसार धर्मा वीरवार रात करीब 12 बजे अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए 3 युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलियांउसके सीने पर लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।

Advertisement Space

परिजनों ने घायल अवस्था में तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उसकी मौत हो गई। हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने कार्यवाही शरू कर  दी है।

Advertisement Space

Leave a Comment