जालंधर की वार्ड नंबर 80 शिव नगर अंडरब्रिज वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ


Aryan Academy AD

जालंधर : वार्ड नंबर 80 अंतर्गत शिव नगर अंडरब्रिज वाली सड़क के नव-निर्माण कार्य का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं पार्षद अश्वनी अग्रवाल, पार्षद अमित ढल्ल, गुरुदत्त श्रृंगारी एवं राजकुमार शर्मा की मौजूदगी में रिबन काटकर कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर एम.सी.जे. के जे.ई. पवन कुमार, जे.ई. अमरजीत भूल्लर, विकास चौहान, नमनधीर, नमन वोहरा, मुकेश कुमार, सौरभ अग्रवाल सहित स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगरवासियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से शिव नगर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी तथा यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Advertisement Space

Leave a Comment