
म्यांमारः म्यांमार में मंगलवार सुबह 4.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके असम, मणिपुर और नागालैंड समेत भारत के कई पूर्वोत्तर राज्यों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 6:10 बजे भारत-म्यांमार सीमा के पास आया।
Advertisement Space
इसका केंद्र मणिपुर के उखरूल से सिर्फ 27 किमी दक्षिण-पूर्व में था । भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किमी की गहराई में था। इसी से पहले सोमवार देर रात महाराष्ट्र के सतारा जिले में भी भूकंप आया था। इसका केंद्र कोल्हापुर से 91 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में, 5 किलोमीटर गहराई में रहा। वहीं, तिब्बत में मंगलवार सुबह 4:28 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। तीनों स्थानों पर जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
Advertisement Space