
गुजरातः विजयादशमी के मौके पर गुजरात के कच्छ के लक्की नाला सैन्य छावनी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते कहा कि अगर उसने सर क्रीक क्षेत्र में कोई भी दुस्साहस किया, तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा, जिससे इतिहास और भूगोल दोनों बदल सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा सीमा विवाद को बातचीत से हल करने की कोशिश की है, लेकिन पाकिस्तान के इरादे साफ नहीं हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में सर क्रीक के पास अपने सैन्य ढांचे को बढ़ा लिया है, जो चिंता का विषय है। भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) लगातार देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान ने कोई भी गलत कदम उठाया तो उसको मुहंतोड़ जवाब दिया जाएगा।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य युद्ध छेड़ना नहीं था, बल्कि आतंकवादियों को शिकस्त देना था। इस अभियान के दौरान भारत ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारत जब चाहे, जहां चाहे और जैसे चाहे, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकता है।