
डेराबस्सीः डेराबस्सी में नशेड़ी पोते ने अपनी दादी की निर्मम हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गुलाबगढ़ रोड की गली नंबर 11 गुप्ता कॉलोनी में 27 वर्षीय आशीष को उसकी 70 वर्षीय दादी गुरबचन कौर शराब पीने से रोकते थी।
अकसर उसका अपनी दादी से इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। इसी बात को लेकर बुधवार दोपहर को गुस्से में चाकू से दादी का गला रेत दिया। शव छिपाने के लिए पेट पर गैस सिलैंडर रख ऊपर से चादर डाल दी।
आशीष की मां वीना, जो एक स्कूल में अध्यापिका ने बताया कि दोपहर करीब 2.50 बजे वह घर पहुंची तो बेटे आशीष ने दरावाजा खोला। उसने बताया कि दादी शराब पीने से रोक रही थी। गुस्से में चाकू मारकर हत्या कर दी।
वीना ने अंदर जाकर देखा तो सास की गर्दन में चाकू फंसा हुआ था और कमरे में खून बिखरा हुआ था। थाना प्रभारी डेराबस्सी सुमित मोर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी सिविल अस्पताल भेज दिया है।