DIG भुल्लर CBI कोर्ट में पेश, कहा अदालत इंसाफ करेगी;घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंची


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ःपंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के ठिकानों पर सीबीआई की रेड 21 घंटे बाद खत्म हो गई है। वहीं उनकों सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया है। यहां पर उन्होंने कहा कि अदालत इंसाफ करेगी।

वहीं भुल्लर के चंडीगढ़ के सेक्टर-40 स्थित घर से बरामद रकम 7 करोड़ तक पहुंच गई है। इसके अलावा 15 से ज्यादा प्रॉपर्टी, ऑडी व मर्सिडीज की चाबी, लग्जरी घड़ियां व अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।

Advertisement Space
बता दें डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ मंडी गोबिंदगढ़ के कबाड़ व्यापारी नरेश बट्टा ने शिकायत दर्ज करवाई थी । शिकायत में कहा गया कि डीआईजी ने एक बिचौलिए के जरिए स्क्रैप कारोबारी नरेश बट्टा से 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर उस पर 2 साल पुराने केस में चार्जशीट पेश करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।

सीबीआई ने डीआईजी के साथ-साथ एक बिचौलिए को भी गिरफ्तार किया है। बिचौलिए को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 में 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया था। इसके बाद बिचौलिए के माध्यम से डीआईजी को फोन करवाया गया, जिसमें उसने रिश्वत मंगवाने की बात स्वीकार की और बिचौलिए तथा कारोबारी को अपने ऑफिस बुलाया। वहीं ऑफिस से ही उसको गिरफ्तार किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment