अफीम और ड्रग मनी सहित 2 गिरफ्तार


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर पुलिस ने 4 किलो अफीम, 11 हजार की ड्रग मनी और एक स्कॉर्पियो गाड़ी सहित  2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सुक्खा और गुरदीप सिंह उर्फ गोपी के रूप में हुई है।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीआईए स्टाफ टीम को अड्डा गांव बोलिना गेट के पास स्कॉर्पियों नंबर पीबी 10 एचए 3949 संदिग्ध परस्थितियों में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने जब शक के आधार पर कार सवार 2 व्यक्तियों की तालाशी ली तो उनसे अफीम और ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement Space

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह पर पहले भी 3 मामले विभिन्न थानों में दर्ज है, जिसमें एक पोक्सो एक्ट और 2 आर्म्स एक्ट के मामले शामिल है, जबकि आरोपी संदीप पर एक मामला दर्ज है।

Advertisement Space

Leave a Comment