राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर के नीचे धंसा हेलीपैड का हिस्सा, अधिकारियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा


Aryan Academy AD

केरलः केरल में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर के पथनमथिट्टा जिले के प्रमदम स्टेडियम में उतरने के तुरंत बाद हेलीपैड का हिस्सा धंस गया।पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को धंसे हुए स्थान से धक्का देकर बाहर निकाला।

Advertisement Space

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबरीमला में भगवान अयप्पा मंदिर में दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान हेलीकॉप्टर के सुरक्षित उतरने के बाद हेलीपैड के टारमैक का एक हिस्सा धंस गया। इससे पिछले पहिये का कुछ भाग नीचे बैठ गया। इस दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।

Advertisement Space

Leave a Comment