दिवाली की रात भारत सहित कई देशों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्लीः दीवाली की देर रात अफगानिस्तान, तिब्बत, पाकिस्तान और भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

तिब्बत में 4.0, पाकिस्तान में 4.6, अफगानिस्तान में 4.3, शिमला में 2.8 और लेह में 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप रात 11 बजकर 44 मिनट 47 सेकेंड पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैयजाबाद शहर से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर मापी गई।

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment