
जालंधरः फिल्लौर थाने के एसएचओ भूषण कुमार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली ने उनके व्यवहार को लेकर जमकर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई है ।
दरअसल, एक महिला ने आयोग के समक्ष आरोप लगाया कि वह 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराने गई थी, लेकिन एसएचओ भूषण कुमार ने न तो शिकायत दर्ज की और न ही मेडिकल जांच करवाने दी। उल्टा उन्होंने कहा कि लड़के को दो थप्पड़ लगाकर मामला खत्म कर देंगे।
महिला आयोग की राज लाली चेयरपर्सन ने कहा कि एक अधिकारी के रूप में इस तरह का रवैया बेहद शर्मनाक है। इतनी छोटी बच्ची के मामले में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरी सुनवाई के दौरान भूषण कुमार केवल निवेदन करते हुए नजर आए, जबकि महिला आयोग ने मामले की पूरी रिपोर्ट तलब कर आगे की कार्रवाई के संकेत दिए हैं।