युद्ध नशे के विरुद्ध: युवाओं को नशे के विरुद्ध सक्रिय भूमिका निभाने का दिया आह्वान


Aryan Academy AD

जालंधर : पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ पहलकदमी के तहत युवा सेवाएं विभाग द्वारा पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से रेड रिबन क्लबों का जिला स्तरीय प्रोग्राम आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र कलाकारों ने एच.आई.वी., एड्स तथा नशा विरोधी विषय पर पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

सी. टी. कॉलेज ऑफ एजूकेशन मकसूदां, जालंधर में आयोजित इस समारोह के दौरान नशा विरोधी सैमिनार तथा जागरूकता रैली भी निकाली गई। सहायक निदेशक युवा सेवाएं रवि दारा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए युवाओं को नशों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक जिम्मेदार तथा जागरूक नागरिक का फर्ज निभाते हुए समाज में रचनात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए।

Advertisement Space

प्रोग्राम की मेजबानी निदेशक डा.अनुराग शर्मा तथा प्रिंसिपल डा.अंजू शर्मा ने की। लोक गायक दलविंदर दयालपुरी तथा रोहित भाटिया ने निर्णायन की भूमिका निभाई। मंच संचालन डा. गीतिका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ के अलावा कॉलेज के पूर्व छात्र सतीश सरीन विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisement Space

Leave a Comment