विधायक रमन अरोड़ा को मिली धमकी, मांगी 5 करोड़ की फिरौती

जालंंधरः भ्रष्टाचार मामले में फंसे जालंधर से आप विधायक को जान से मारने की धमकी के साथ 5 करोड़ की फिरौती की मांग गई है। रमन अरोड़ा ने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी है।

Advertisement Space

विधायक रमन अरोड़ा को विदेशी नंबर से फिरौती मांगी गई है। पहली बार जब फोन आया तो उन्होंने नहीं उठाया। दूसरी बार फोन आया तो विधायक को गैंगस्टर ने धमकी देते हुए 5 करोड़ की फिरौती मांगी । फिरौती न देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। विधायक की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी उसे ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment