जम्मू में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में छापेमारी, AK-47 और ग्रेनेड बरामद

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस और साइंटिफिक इंटेलिजेंस एजेंसी ने जम्मू में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स के ऑफिस में छापेमारी कर AK-47 और ग्रेनेड का लीवर बरामद किया।

 जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में की गई है। इसके अलावा, श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में भी व्यापक छापेमारी की गई।

Advertisement Space

इसमें आतंकवाद में शामिल और कट्टरपंथ फैलाने वाले लोगों के खिलाफ जांच की गई। छापेमारी के लिए अदालत से सर्च वारंट भी लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली में हाल ही में हुई ब्लास्ट घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment