
जालंधरः लुधियाना में तैनात जालंधर के एक पुलिसकर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है।
परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह जब रणजीत ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया तो उनको शक हुआ। उन्होंने जब दरवाजा तोड़ा तो रण्जीत का शव फंदे से लटक रहा था।
Advertisement Space
इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास से एक सुसाइ नोट भी मिला है। फिलहाल अभी तक यह नहीं पता चला कि रण्जीत यह कदम क्यों उठाया।
Advertisement Space