एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण को लेकर प्रदर्शन, किसानों ने 14 गाड़ियां फूंकी


Aryan Academy AD

हनुमानगढ़ : एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से जारी विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया। इस दौरान किसानों द्वारा पथराव में एक विधायक घायल हो गए।

किसानों ने 14 गाड़ियों को फूंक दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन किसानों पर लाठी चार्ज किया, जिससे कई किसान घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसानों द्वारा किए जा रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया।

Advertisement Space

किसान संगठन और कांग्रेस नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें गुरुवार सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान टिब्बी के गुरुद्वारे में जुटने लगे हैं, जहां रातभर 100 से अधिक किसान रुके हुए थे। सुबह होते ही अन्य गांवों से भी किसानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने आज भी टिब्बी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद रखी हैं।

Advertisement Space

Leave a Comment