
जालंधर : अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने आज अपने कार्यालय में वार्डवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान अग्रवाल ने वार्डवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वार्ड में स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित कई आधुनिक सुविधाओं को विकसित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अग्रवाल ने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता के सहयोग से सभी आवश्यक कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे।
बैठक में दादा कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान अमरजीत सिंह, नमन वोहरा, गगन सिंह, टिम्मी पूरी, मुकेश कुमार, संजय बंसल, अरुण कोहली सहित कई गणमान्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने वार्ड के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे और पार्षद द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।