
चंडीगढ़ : किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर बंठिडा कोर्ट में पेशी में बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा नेत्री कंगना रनौत पेशी नहीं हुई।
Advertisement Space
कंगना की जगह उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई 5 जनवरी को तय कर दी है। बीबी महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि उन्होंने अदालत से कंगना रनौत की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। बीबी महिंदर कौर ने कहा है कि वे पिछले चार सालों से न्याय के लिए अदालत के चक्कर लगा रही हैं । अब वे कंगना को माफ नहीं करेंगी।
Advertisement Space