SDMA ने पंजाब के इन जिलों के लिए जारी किया Alert


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः पंजाब में बढ़ती ठंड के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अगले 24 घटों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इस संबंधी आम लोगों के मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजे जा रहे हैं।

अलर्ट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला में कई स्थानों पर अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ने की संभावना है।

Advertisement Space

इसे देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। आपात स्थिति में तुरंत 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।

Advertisement Space

Leave a Comment