घोटाले के आरोप में अमृतसर के SSP विजिलेंस Suspend


Aryan Academy AD

अमृतसरःविकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए के कथित घोटाले के आरोप में अमृतसर के एसएसपी विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उक्त कार्रवाई  कंस्ट्रक्शन कंपनी और सीनियर आईएएस अधिकारी की शिकायत के बाद की गई है।  

गौरतलब है कि अमृतसर के पॉश इलाके रणजीत एवेन्यू में करीब 55 करोड़ रुपए के टेंडर के तहत विकास कार्य किया जाना था। करोड़ों  की राशि निकाले के बाद भी वहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि सारा पैसा कई लोगों में बांटे दिया गया है। इस कथित घोटाले की शिकायत सरकार तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी।

Advertisement Space

फिलहाल इस सस्पेंशन को लेकर सरकार की तरफ से अभी तक कोई औपचारिक आदेश सार्वजनिक नहीं किया गया है।  बता दें  करीब 2 माह पहले अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह को भी सस्पेंड किया गया था ।

 

Advertisement Space

Leave a Comment