शराब के ठेके में लगी आग, सेल्समैन ने भागकर बचाई जान


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के प्रताप बाग इलाके में पड़ते शराब के ठेके में आज सुबह साढ़े 3 बजे आग लग गई। ठेके में रखी शराब ने जैसे ही आग पकड़ी, लपटें तेजी से फैलने लगीं । इस कारण आग की ऊंची लपटें सड़क के दूसरी तरफ तक दिखाई देने लगीं।

Advertisement Space

 वहीं शराब ठेके में आग की गर्मी से शराब की बोतलें फटने लगीं, जिसकी तेज आवाज आसपास के घरों और मोहल्ले में सुनाई दी। घटना के समय ठेके के अंदर सेल्समैन सो रहा था, जिसने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

Advertisement Space

Leave a Comment