15 जनवरी को लॉन्च होगी पंजाब स्वास्थ्य बीमा योजना


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: पंजाब में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की स्वास्थ्य बीमा योजना 15 जनवरी को लॉन्च होगी। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस योजना लॉन्च करेंगे। इस योजना से करीब 3 करोड़ पंजाबियों का लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए 9 हजार से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर में कार्ड बनेंगे। इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। कार्ड आने में 10 से 15 दिन लगेंगे। करीब 4 माह में पूरे पंजाब को कवर कर लेंगे।

Advertisement Space

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब का आधार कार्ड और वोटर कार्ड होगा, उसे इसका लाभ दिया जाएगा। पंजाब में करीब 65 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

स्कीम में सारी इमरजेंसी केयर और क्रॉनिंग केयर करीब 2200 मेडिकल प्रोसिजर शामिल है। इसमें कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं होगी। कुछ प्रोसीजर है, जिनका मिसयूज हो सकता है, उन्हें रिजर्व पैकेज में रखा है।

Advertisement Space

Leave a Comment