अमेरिका का वेनेजुएल पर मिसाइल हमला, ट्रंप का राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने का दावा


Aryan Academy AD

वेनेजुएल: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएल की राजधानी काराकस में शनिवार सुबह मिसाइल हमला किया। पहला हमला स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 2 बजे हुआ।

इस दौरान कई मिलिट्री ठिकानों पर बमबारी की गई। शहर के ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ते विमानों की आवाज भी सुनाई दी। काराकस के कई हिस्सों से दूर-दूर तक लोगों को बाहर खड़े देखा गया। ।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर ‘बड़े पैमाने पर हमले’ किए जाने के बाद उसके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ लिया गया है।

Advertisement Space

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के अलग-अलग हिस्सों में तेज आवाजें सुनी गईं। शहर का दक्षिणी इलाका, जो एक बड़े सैन्य अड्डे के पास है, वहां बिजली भी गुल हो गई। बता दें वेनेजुएला ने 5 अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद अमेरिका ने एक्शन लेने की बात कही थी।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वेनेजुएला हमारे तेल और ऊर्जा अधिकारों को वापस करें जिन्हें अवैध रूप से छीन लिया गया था। ट्रम्प ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी नौसेना घेराबंदी से घिरा हुआ है। यह घेराबंदी और बढ़ेगी, जब तक कि वेनेजुएला अमेरिका से चुराए गए तेल, जमीन और दूसरी संपत्तियों को वापस नहीं लौटाता

Advertisement Space

Leave a Comment