रूस-यूक्रेन युद्ध में जालंधर के युवक की मौत, जबरन किया था रूसी सेना में भर्ती


Aryan Academy AD

जालंधरः  जालंधर के युवक की रूस-यूक्रेन जंग में मौत हो गई है। युवक की पहचान गोराया निवासी  मनदीप (30) के तौर पर हुई है। वह ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर रूस चला गया था, जहां उसे जबरन रूसी सेना में भर्ती कर लिया गया। कई महीनों तक लापता रहने के बाद अब उसका शव भारत लाया गया है।  

परिजनों ने बताया की ट्रैवल एजेंटों ने नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर मनदीप को रूस भेजा था।  वह 17 सितंबर 2023 को एक रिश्तेदार और 3 परिचितों के साथ आर्मेनिया के लिए रवाना हुआ था। उसने आर्मेनिया में  3 माह मजदूर के तौर पर काम किया।

Advertisement Space

9 दिसंबर 2023 को वे रूस पहुंचे। मनदीप रूस में ही रहा, जबकि उसका रिश्तेदार और तीन अन्य साथी भारत वापस आ गए। वह पिछले कई दिनों से लापता था। अब रूसी सेना में मनदीप की मौत की पुष्टि होने के बाद उसका पार्थिव शरीर भारत लाया गया है।  

Advertisement Space

Leave a Comment