
जालंधरः जालंधर के बूटा मंडी में लकड़ी के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार आग गुरुवार सुबह करीब 5 बजे लगी गई। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
Advertisement Space
गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी रखी होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई । इस कारण आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Advertisement Space