
अमृतसर: अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से डेढ़ किलो से अधिक संदिग्ध नशीला पदार्थ सहित थाईलैंड से आई युवती को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।
यह कार्रवाई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की संयुक्त टीम ने की। सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही सूचना मिली थी कि विदेश से नशीले पदार्थों की खेप अमृतसर एयरपोर्ट के जरिए लाई जा सकती है।जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवती को रोका गया, जिसके बाद तलाशी में नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एजेंसियों ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
Advertisement Space
Advertisement Space