
लुधियाना: लुधियाना में चाइना डोर की चपेट में मासूम छात्र की जान चली गई। बच्चे के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि उनका पोता शनिवार को बाइक लेकर स्कूल से घर आ रहा था।
इसी दौरान भरतला गांव के पास उसके गले पर चाइना डोर लिपट गई। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। लोगों ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जैसे ही छात्र की मां अस्पताल पहुंची तो बेटे का शव देख अपनी सुध-बुध खो बैठी।
Advertisement Space
छात्र के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि समराला में चाइना डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे पहले भी कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं । बावजूद इसके इस प्रशासन ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया।
Advertisement Space