
मोहाली: मोहाली में दिनदहाड़े सरेआम एसएसपी दफ्तर के बाहर फायरिंग करके युवक को मौत के घाट उतर दिया गया।
युवक की पहचान उत्तराखंड के रूड़की के रहने वाले गुरप्रीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत अपनी पत्नी के साथ कार में आया था। जैसे वह कर से बाहर निकला पहले से ताक में खड़े हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। गुरप्रीत को 3 गोलियां लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
Advertisement Space
जांच में अभी तक किसी पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को सील करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space