क्या आज भारत-पाक के बीच खत्म हो रहा है सीजफायर ?


Aryan Academy AD

पाकिस्तान के साथ सीजफायर को लेकर भारतीय सेना का एक बड़ा बयान आया है, जिसके मुताबिक आज डीजीएमओ स्तर की बातचीत तय नहीं है। बता दें कि 12 मई को जब भारत-पाक के बीच सीजफायर हुआ था तो दोनों देशों ने तय किया था कि अब कोई गोलीबारी या दुश्मनी भरा कदम नहीं उठाया है जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में चल रही खबरों के चलते सीजफायर को लेकर एक भ्रम वाली स्थिति पैदा हो गई है।

उल्लेखनीय है कि गत 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों द्वारा किए गए हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस नरसंहार में हिंदुओं को निशाना बनाया गया था। 20 को करीब अन्य लोग घायल हो गए थे। इस पर भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 100 के करीब आतंकियों को मार डाला गया था, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया। पाकिस्तान के कई एयरपोर्ट्स ध्वस्त हो गए।

भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों की बीच सीजफायर की घोषणा की थी। तब दोनों देशो के बीच डीजीएमओ स्तर की बात सामने आई थी। भारतीय सेना में मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है और कहा है कि सीजफायर अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment