
चंडीगढ़:पंजाब पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के दूसरे दिन लुधियाना के खन्ना में पंजाबी सिंगर परमजीत कौर को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं मोहाली में बीएमडब्ल्यू कार सवार 2 लोगों को नशे सहित पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत अब तक 1200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीजीपी गौरव यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि गैंगस्टरों और नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।
मोहाली के खरड़ इलाके मेंबीएमडब्ल्यू सवार दो युवकों से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बता दें कि ऑपरेशन प्रहार का पहला चरण 20 जनवरी को शुरू हुआ था। उस दौरान 12 हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई थी, जिसमें 5,290 गिरफ्तारियां, 2,973 प्रिवेंटिव डिटेंशन और 5,413 लोगों से पूछताछ की गई थी।