
मोहाली: मौसम विज्ञान विभाग ने आज पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
Advertisement Space
मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।
Advertisement Space