गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित


Aryan Academy AD

जालंधर:माई भारत जालंधर (युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) ने दशमेश यूथ क्लब के साथ मिलकर गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न युवा क्लबों और स्कूलों/कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के लिए हॉकी, फुटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, लंबी कूद और दौड़ शामिल थी।

इस अवसर मुख्य मेहमानों में गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डा. हरलीन कौर, माई भारत जालंधर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मीत कौर, अकाउंटेंट गौरव चुग, ऑफिस असिस्टेंट कुलविंदर कुमार, खेलो इंडिया पंजाब के महासचिव कुलवीर सिंह सैनी, स्पोर्ट्स प्रमोटर और कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह, दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष कंचन सैनी और गुरु नानक स्कूल के कोच हर्ष निधि बहल, दीपक कुमार शामिल थे।

Advertisement Space

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक करना था। जीतने वाली टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल दिए गए और आज के युवाओं को ज़्यादा से ज़्यादा स्पोर्ट्स में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Advertisement Space

Leave a Comment