9 वीं की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप


Aryan Academy AD

जालंधर: जालंधर में एक 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। छात्रा की पहचान अर्बन स्टेट निवासी भूमिक(16)  के रूप में हुई है। वह स्कूल में टेनिस खेलने गई थी,लेकिन हाइट्स सोसाइटी में उसका शव मिला। पुलिस की तरफ से परिजनों को सूचना दी गई कि छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।

भूमिका के पिता सुनील सिंगला ने कहा कि बेटी ने सुसाइड नहीं किया है। बेटी के पैर में कट का निशान है, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई। बाकि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उसके सिर से कोई खून नहीं वह रहा था।

वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जालंधर पुलिस के मुताबिक मौके से सुसाइड नोट मिला है। हालांकि सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका पता नहीं चल पाया है।

Advertisement Space

बताया जा रहा है क भूमिका जालंधर हाइट्स सोसाइटी स्थित क्रेंबिज स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार शाम 4 बजे स्कूल में बने टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह जालंधर हाइट्स सोसाइटी में कैसे पहुंची, किसी को कुछ पता नहीं।

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment