
तेल अवीव/तेहरान:अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध के बीच ईरान ने पहली बार इजराइल पर ‘सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल’ से अटैक किया। इसके द्वारा इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है।
वहीं दुबई में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास एक ईंधन टैंक के पास आग लग गई। सिविल डिफेंस की टीमों ने सफलतापूर्वक इसपर काबू पा लिया है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया।
Advertisement Space
Advertisement Space