
हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र स्थित गांव मथाना में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले परिवार के 5 साल के बच्चे की गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा टॉयलेट के बाद पानी में हाथ धोने लगा कि पैर फिसलने से पानी में गिर गया। परिवार को जब इसका पता चला तो बच्चे को गड्ढे में से निकालकर तुरंत पास ही लगते सरकारी अस्पताल ले जाया गया मगर तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि बिहार के लखीसराय जिले के महसाना गांव का रहने वाला मिथुन अपने परिवार को लेकर करीब पांच महीने पहले मथाना में ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए आया था। बच्चे का नाम राजकुमार बताया जा रहा है।
Advertisement Space