पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर Airtrike,400 लोगो की मौत;कई घायल


Aryan Academy AD

अफगानिस्तान:अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक किए जाने से 400 लोगों की मौत,जबकि कई घायल हो गए ह। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने शहर के कई इलाकों दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास हमले किए। इन हमलों में एक बड़े अस्पताल को भी निशाना बनाया गया।

हमले में करीब 400 लोगों की मौत और 250 से अधिक के घायल होने की खबर है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल के एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बमबारी की, जिसे उन्होंने “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया। वहीं पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।

Advertisement Space

 

Advertisement Space

Leave a Comment