बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन अटैक


Aryan Academy AD

इराक:इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले में परिसर में आग लग गई। यह हमला उस समय हुआ जब दो विस्फोटक से लैस ड्रोन दूतावास के परिसर के भीतर गिर गए ।

इराक के गृह मंत्रालय ने बताया कि दोनों ड्रोन दूतावास की सुरक्षा सीमा के भीतर गिरते ही फट गए, जिससे परिसर के अंदर आग लग गई और धुआं बाहर से भी दिखाई देने लगा। हमले के दौरान पूरे परिसर में तुरंत सायरन बजने लगे, लेकिन दूतावास की सुरक्षा प्रणाली इन ड्रोन को रोकने में असफल रही।

Advertisement Space

हमले के दौरान पूरे परिसर में तुरंत सायरन बजने लगे, लेकिन दूतावास की सुरक्षा प्रणाली इन ड्रोन को रोकने में असफल रही। सूत्रों के मुताबिक, रक्षा प्रणाली आने वाले ड्रोन को इंटरसेप्ट नहीं कर सकी। हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।

Advertisement Space

Leave a Comment