चार साल में जनहित और विकास की नई मिसाल बनी भगवंत मान सरकार : अश्वनी अग्रवाल 


Aryan Academy AD

जालंधर:अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत आते वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल सफलतापूर्वक पूरे होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कार्यकाल पूरी तरह प्रदेश की जनता को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार ने ईमानदार, पारदर्शी और जनहितकारी शासन का नया मॉडल पेश किया है।

चेयरमैन श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिकों की स्थापना, स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत और युवाओं को बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां देने जैसे कदमों से आम लोगों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और मई 2026 से महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की योजना लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement Space

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाया जा रहा “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान भी लगातार प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है। इस अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई लोकहितकारी योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कहा कि यदि नीयत साफ हो और जनता की सेवा का जज्बा हो तो कम समय में भी बड़े बदलाव संभव हैं, जिसका उदाहरण पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी आम आदमी पार्टी की सरकार इसी तरह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पंजाब को खुशहाल, प्रगतिशील और समृद्ध राज्य बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

Advertisement Space

Leave a Comment