यूपी के गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या


Aryan Academy AD

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से सैर के लिए घर से निकले थे। घर से महज 500 मीटर दूसरी पर ही 4 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

घायल होने के बाद भी वह किसी तरह बचकर निकले, पर फिर बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और तब तक वहीं रुके रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

Advertisement Space

 जैसे ही उनकी मौत की खबर उनके परिजनों को मिली तो उनका रो- रो कर बुरा हाल था।रोते बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि दलित समुदाय से आने वाले राजकुमार 2027 का बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Advertisement Space

Leave a Comment