महिला पर डायन होने के शक में परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला दिया


Aryan Academy AD

पटनाः बिहार का जिला पूर्णिया का गांव रानीपतरा टेटगामा में कुछ महीनों में एक के बाद एक बच्चे की मौत होने पर गांव वासियों ने गांव की ही एक महिला सीता देवी पर डायन होने का शक जताया। परिवार के साथ झगड़ा हुआ और सीता देवी के परिवार के पांच लोगों को गांव वासियों की भीड़ ने जिंदा जलाकर शव गायब कर दिए।
परिवार का लड़का सोनू कुमार उम्र करीब 16 डरकर भाग निकला और अपने ननिहाल भाग निकला। सुबह 5 बजे उसने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जाच की और पांचों लाशों को अपने कब्जे में लिया।
मृतकों में तीन महिलाएं मसोमात कातो(70), बाबूलाल उरांव(50), उसकी पत्नी सीता देवी(40), मनजीत कुमार(30) और उसकी पत्नी रानी देवी(25) शामिल हैं ।
बताया जाता है कि गांव के लोगों द्वारा सीता देवी को शक के आधार पर डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता था और गांव के बच्चों की मौत पर इसका शक सीता देवी पर जताया गया। रविवार की शाम सीता देवी के साथ गांव के कुछ लोगों का झगड़ा हुआ और भीड़ ने सीता देवी का परिवार जिंदा जला डाला। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी की तलाश है।

 

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment