कच्चे चेल की कीमतों में आई तेजी के चलते भारतीय शेयर मार्किट में गिरावट


Aryan Academy AD

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई। इससे निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 353.50 अंक टूटकर 77,491.02 अंक पर खुला था।

Advertisement Space

बाजार में बिकवाली का दबाव इतना तेज था कि कुछ ही समय में सेंसेक्स 536.66 अंक की भारी गिरावट के साथ 77,331.75 अंक के स्तर पर आ गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरूआती कारोबार में 109.25 अंक फिसलकर 24,225.20 अंक पर खुला । सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों की बात करें तो 30 प्रमुख कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई । बता दें 7 मई को 114 अंक (0.15%) की गिरावट के साथ 77,845 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 4 अंकों (0.02%) की गिरावट रही, ये 24,327 पर आ गया।

Advertisement Space

Leave a Comment