
चंडीगड़ः फर्जी तरीके से चेंज ऑफ लैंड यूज हासिल करने और जमीन मालिकों व ग्राहकों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर ईडी द्वारा गुरुवार को मोहाली के दो बड़े रियल एस्टेट ग्रुपों के ठिकानों पर की गई रेड आज भी जारी है। तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों से करीब 1 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए।
बता दें गत दिवस मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी में ईडी की टीम एक आईटी कारोबारी के फ्लैट पर पहुंची। टीम को देखते ही कथित तौर पर नौवीं मंजिल से कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। बैगों में 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं और नीचे उनका ड्राइवर खड़ा था।इस दौरान एक बैग जमीन पर गिरते ही फट गया । हवा में नोट उड़ते हुए आसपास बिखर गए। वहीं दूसरा बैग ड्राइवर गाड़ी में डालकर मौके से फरार हो गया।
Advertisement Space
Advertisement Space