कपूरथला में ब्लॉक समिति चुनाव में फायरिंग


Aryan Academy AD

कपूरथला: कपूरथला में ब्लॉक समिति चुनाव में फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। घटना के दौरान फायरिंग की भी खबर मिली है।

राणा इंदर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement Space

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर कर जांच कर रही है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग होने की पुष्टि कर मामले की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Space

Leave a Comment