
जम्मू-कश्मीर:जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को मंगलवार शाम गांदरबल के अरहामा इलाके आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी।
भारतीय सेना की चिनार कोर और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने कुछ संदिग्ध हलचल देखी। इसी दौरान आतंकियों ने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाला, जिसमें एक आतंकी मारा गया।
Advertisement Space
Advertisement Space