
लुधियानाः लुधियाना में टिब्बा रोड इलाके के पंजाबी बाग गली नंबर 10 में एक वूलन वेस्ट के गोदाम में भीषण आग लग गई । कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर आसपास के 2 से 3 मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि घटना के समय गोदाम में भारी मात्रा में ज्वलनशील वूलन वेस्ट रखा हुआ था, जिससे आग ने तेजी से फैलकर ग्राउंड फ्लोर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। फिलहाल आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Advertisement Space
Advertisement Space