भूकंप के झटकों से कांपी इंडोनेशिया की धरती, सुनामी का अलर्ट


Aryan Academy AD

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया की धरती  आज सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटकों से कांप उठी। देश के पूर्वी हिस्से में टेर्नेट शहर के पास आए इस भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरो से बाहर निकल आए।

इसका केंद्र मोलुक्का सागर में करीब 35 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के बाद प्रशासन ने सुनामी का अलर्ट जारी कर समुद्र तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। भूकंप के बाद उठी सुनामी लहरों से उत्तरी सुलावेसी के मिनाहासा जिले में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।

 

 

Advertisement Space

 

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment